Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

गरियाबंद। जिले के छुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरूवामुड़ा में बीती रात तेंदुए ने गांव में घुसकर दहशत मचा दी। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ दस फीट ऊँची दीवार फांदकर एक किसान के घर में घुस गया और बकरियों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार बकरियों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक अन्य ग्रामीण के घर में घुसकर एक बकरी को घायल कर दिया। अचानक हमले से घबराए ग्रामीण कमरे के अंदर छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसी दौरान, पास के जंगल में चरवाहा अपनी गाय लेकर गया था, जहां तेंदुए ने एक…

Read More

रायगढ़। जन्माष्टमी पर्व पर शहरवासियों के मनोरंजन के लिए लगाए गए मीना बाजार में रविवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में लगाए गए नए किस्म के झूले की मोटर अचानक खराब हो गई, जिसके चलते झूले में बैठे दर्जनों लोग करीब दो घंटे तक हवा में लटके रहे। इस दौरान लोग धूप और बारिश दोनों झेलते रहे और घबराहट में सहमे रहे। बच्चों और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, वहीं परिजन झूले के नीचे खड़े होकर रोते-बिलखते रहे। करीब दो घंटे बाद क्रेन मंगवाकर फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि…

Read More

मैनपुर। बुधवार को थाना क्षेत्र के फुलझर-मैनपुरकला मार्ग पर मंदिर के पास हाईवे के मोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे के इस मोड़ पर अक्सर…

Read More

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने फर्जी चेक के जरिए 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में एचडीएफसी बैंक की दो महिला कर्मचारी भी शामिल पाई गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला ऐसे हुआ उजागर एचडीएफसी सरकंडा शाखा के ब्रांच मैनेजर सत्यजीत कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 मई 2025 को एडवर्ड थॉमस नामक व्यक्ति ने 70 लाख रुपए का चेक जमा किया था। सामान्य जांच के…

Read More

गरियाबंद। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेश राम ध्रुव (उम्र 50 वर्ष), निवासी डोगरीगांव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20 जून 2025 को वह सब्जी मंडी, गरियाबंद सब्जी खरीदने आया था। सब्जी लेने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG.23 L.8401), कीमती लगभग 25,000 रुपए कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पारागांव निवासी नंदलाल…

Read More

गरियाबंद। जिले के दर्रीपारा (कोचवाय) गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां जयलाल निषाद (35) की उसके ही मामा ने बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जयलाल निषाद अपने घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट और मारपीट के निशान हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक मर्ग जांच (मर्ग क्र. 40/2025 धारा…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में सहकारी समितियों में पिछले एक महीने से खाद की किल्लत से परेशान किसानों का आक्रोश आखिरकार उभरकर सामने आ गया। किसानों ने खाद संकट को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को नेशनल हाईवे 130सी पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। दबाव के बाद प्रशासन ने सोमवार देर रात मैनपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में दो ट्रक यूरिया खाद पहुंचाया और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही डीएपी और पोटाश भी उपलब्ध करा दी जाएगी। भारी बारिश में भी उमड़े किसान मंगलवार सुबह से मैनपुर क्षेत्र में मूसलधार बारिश…

Read More

बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक मामा ने अपने 13 वर्षीय भांजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी मासूम को चॉकलेट और बिस्किट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया और उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। गंभीर रूप से घायल बच्चे को आरोपी मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम लिमतरा निवासी सूर्यांश बरगाह (13 वर्ष) पिता महेश बरगाह अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका परिचित मामा आया और उसे बाइक (क्रमांक CG 10 BM…

Read More

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आरोपी संजू टंडन की पत्नी मंजू टंडन ने थाने के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा कर दिया। महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया और अब उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गश्त पर निकली टीम ने मिनीबस्ती निवासी संजू टंडन को चाकू के साथ…

Read More

रायपुर । नए मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज असर देखने को मिल सकता है, यहां कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ इलाकों में बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं। यहां हुई बारिश छिंदगढ़ 10, सुकमा 9, डौंडीलोहारा 9, बकावंड 8, बड़े बचेली 8, गादीरास 7, कटेकल्याण 7, दोरनापाल 7, बस्तर 6, गंगालूर 5, मर्दापाल 5, जगरगुंडा 5, भनपुरी 5, धनोरा 5, सरोना 5, लोहंडीगुड़ा 5,…

Read More