Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

बसना / शंकर लहरे( संवाद एक्सप्रेस )महासमुंद 18 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड एवं टांगपसा उपार्जन केंद्र में अवैध धान तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की। जिसमें टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 545 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम…

Read More

देवभोग। धान सीजन शुरू होते ही गरियाबंद बॉर्डर पर मानो “धान परिवहन महोत्सव–2025” का उद्घाटन हो गया था। उड़ीसा से आने वाले बोलेरो पिकअप ऐसे दौड़ रहे थे जैसे धान नहीं, ओलंपिक की मशाल लेकर जा रहे हों। लेकिन इस बार पुलिस ने निर्णायक भूमिका निभाते हुए धान माफिया के सपनों को ऐसी ब्रेक मारी कि वाहन तो रुका ही, साथ में ‘कागजात-विहीन कारोबार’ भी बैठ गया। 68 कट्टा धान लेकर दौड़ रही एक बोलेरो (सीजी 23 एल 2164) को पुलिस ने धर-दबोचा। वाहन वालों से जब कागज़ पूछा गया तो वे वैसे ही चुप हो गए जैसे बोर्ड परीक्षा…

Read More

दुर्ग । सेक्टर-1 में आयोजित संत ज्ञानेश्वर महाराज संजीवनी समाधि सोहळा मंगलवार को भक्तिभाव के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्रियन समाज के बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागी होकर न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि पारंपरिक वेशभूषा में भजन—कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया। सुबह ज्ञानेश्वर महाराज का अभिषेक व पूजा-अर्चना के बाद सजाई गई विशेष पालखी को समाज के सभी भक्तों ने शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया। पालखी में ज्ञानेश्वर महाराज और विठ्ठल महाराज विराजमान थे। जय हरी विठ्ठल और जय पांडुरंग के जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ। बालगोपालों ने उत्साह…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस) विजय कुमार विश्वकर्मा।शहडोल। जिले में मनोरंजन के नए-नए तरीकों की खोज निरंतर जारी है और इस बार अमलाई क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सड़क को अपना निजी स्टेज समझकर तोड़फोड़ व आगजनी का ऐसा शो किया कि प्रशासन भी दंग रह गया। बताते हैं कि ये कलाकार सड़क पर ट्रैफिक जाम को एक ‘फुल डे इवेंट’ बनाना चाहते थे, जिसे देखकर राहगीरों ने भी मुफ्त की ‘फायरवर्क्स’ एंट्री ले ली। घटना 17 सितंबर की है, जब कुछ युवाओं ने सोचा— “जब सड़कें तोड़ने और टायर जलाने का टैलेंट है तो क्यों न दुनिया को दिखाया जाए?” बस फिर…

Read More

सरायपाली। शंकर लहरे ( संवाद एक्सप्रेस )सिंघोड़ा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। सिंघोड़ा जनसंपर्क कार्यालय में क्षेत्र के युवाओं में कांग्रेस के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जहाँ दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक चातुरी नंद ने सभी युवाओं का कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी के जनहितकारी कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर विधायक चातुरी नंद ने कहा कि हमारे क्षेत्र…

Read More

गरियाबंद/ शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के दल को रायपुर स्थित आंजनेय युनिवर्सिटी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। विद्यालय की व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्य संजय एक्का के दिशा-निर्देश एवं विद्यालय के चार व्याख्याताओं के मार्गदर्शन में हायर सेकेण्डरी विशेषकर विज्ञान संकाय छात्रों को आंजनेय युनिवर्सिटी का एक दिवसीय विस्तृत शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया और पूरे भ्रमण की रूपरेखा बताते हुए उन्हें विभिन्न संकायों एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कराया गया। भ्रमण की शुरुआत…

Read More

गरियाबंद । सरकारी समर्थन मूल्य पर सुगम और शांतिपूर्ण धान खरीदी को प्रभावित करने वाले अवैध कारोबारियों ने इस बार प्रशासन को रातभर की जिम करवा दी। ओडिशा सीमा से उरमाल चेकपोस्ट पार कर 1109 वाहन तेज रफ्तार में क्या निकल रहा था, मानो NASCAR रेस जीतने निकला हो। पर किस्मत का चक्का ऐसा घूमा कि उसे रोकने खड़ी थी—मैनपुर एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम की सुपर-टीम, जिसमें तहसीलदारों और मण्डी निरीक्षक का ऐसा संयुक्त ऑपरेशन दिखा मानो कोई एंटी-धान स्पेशल फोर्स गठित कर दी गई हो। टीम ने वाहन में भरे अवैध धान और पास के गोदाम में जमा माल…

Read More

गरियाबंद। जतमई-घटारानी घूमने गए तीन दोस्तों को क्या पता था कि लौटते वक्त वे पर्यटन स्थल से सीधे एडवेंचर पार्क में एंट्री मार लेंगे। केडिआमा तालाब के पास सड़क किनारे अचानक प्रकट हुए तीन मोटरसाइकिलों में सवार सात युवक ऐसे उभरे मानो किसी लो-बजट एक्शन फिल्म की शूटिंग चल रही हो। पहले ओवरटेक, फिर बाइक की चाबी खींचकर स्टंट, फिर गालियों की डबिंग और उसके बाद मूल कहानी—लूट। तीनों के 3 मोबाइल, 4400 रुपए और इज्जत का गुरुत्वाकर्षण भी साथ ले गए ये ‘नवयुवक उद्यमी’। प्रकरण दर्ज हुआ तो BNS की धारा भी सोचने लगी—“हमसे क्या गलती हो गई कि…

Read More

संवाद एक्सप्रेस (सरायपाली) शंकर लहरे । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर डॉ मालती तिवारी जिला संगठक के निर्देशन जी.पी. पटेल प्राचार्य के मार्गदर्शन, व आर. के. पटेल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लम्बर के द्वारा रंगोली एवं चित्रकला का आयोजन किया गया। जिसके निर्णायक एस. एल. पटेल संकुल समन्वयक लंबर, एस. एल. चौहान प्रधान पाठक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला लम्बर, मदन चौरसिया सरपंच ग्राम पंचायत लंबर थे। रंगोली में सृष्टि राणा प्रथम, चैतन्या साहू द्वितीय प्रिया साहू ने तृतीय स्थान अर्जित की। जिन्होने छत्तीसगढ़ महतारी की रंगोली बनाई…

Read More

संवाद एक्सप्रेस। शंकर लहरें  सरायपाली : विकासखंड सरायपाली के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे की अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली में आयोजित की गई। सरायपाली के समस्त प्राचार्यों एवं बीईओ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत बुके द्वारा किया गया। बैठक का मार्गदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक द्वारा किया गया। उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी लहरे ने परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया…

Read More