(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी अपने दो दिवसीय गरियाबंद प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रवास के प्रथम दिवस उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग का प्रशिक्षण दिया।
प्रवास के दूसरे दिन श्रीमती अवस्थी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, उपचार व्यवस्था तथा डॉक्टरों के व्यवहार के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) पहुंचकर भर्ती बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उनकी माताओं से स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी चर्चा की। साथ ही प्रसूति वार्ड में गर्भवती महिलाओं से भी बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान फिजियोथेरेपी कक्ष में महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए एक ही कमरे की व्यवस्था पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए दोनों के लिए अलग-अलग कक्ष की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती प्रतिज्ञा गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, जिला मंत्री माही यादव, श्रीमती जमुना गजभिए, गरियाबंद मंडल महामंत्री श्रीमती मंजरी गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रीखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति सूरज सिन्हा, पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू, महिला मोर्चा अनुसूचित जनजाति जिला सहकोषाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा हुमने, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती साक्षी कुटारे, बूथ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना उपाध्याय तथा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सविता गुप्ता सहित भाजपा महिला मोर्चा एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















