(संवाद एक्सप्रेस)बारमते
सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला में शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम प्रक्रिया केन्द्र का निरीक्षण किया उन्होंने वहां धान से प्रमाणित बीज के लिए मशीन द्वारा अलग-अलग किए जा रहे बदरा कंकड और साफ बीज का अवलोकन किया प्रभारी अधिकारी ने कलेक्टर को धान बीज के बारे में जिले के किसानों से की गई खरीदी के बारे में जानकारी दी उल्लेखनीय है कि।
प्रदेश में बीज निगम के 30 प्रक्रिया केन्द्रों से प्रदेश के किसानों को प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराया जाता है दौरे में कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र बार का अवलोकन किया और समिति प्रबंधक को शीघ्र धान उठाव तथा आकस्मिक बारिश में धान को ढंकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

















