(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नकटी ग्राम में प्रशासन द्वारा की गई मकान तोड़ने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने इस कार्रवाई को गरीब एवं आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय बताते हुए प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
प्रेम सोनवानी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सुनवाई का अवसर दिए बिना और वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उनके मकानों को तोड़ दिया गया, जो पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है तथा प्रशासन की कार्रवाई दमनात्मक और संवेदनहीन है।
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के आशियाने उजाड़े गए हैं, उन्हें न्याय, उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















