(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल–डीजल और खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द राहत देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने किराना व्यवसायियों से मुलाकात कर महंगाई की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पेट्रोल–डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल–डीजल एवं खाद्य तेलों की बढ़ी हुई कीमतों को जल्द कम करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















