(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम कोड़ोहरदी स्थित ठाकुर देव पड़ाव के समीप बरसाती नाले से लगे जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना ग्राम सरपंच नरेंद्र ध्रुव को दी गई।
सरपंच नरेंद्र ध्रुव ने तत्काल मामले की जानकारी गरियाबंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिशिर पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अनुमान जताया है कि मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















