(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्षन में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर धमतरी और पोखरा रोड की ओर से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे कुल 08 हाईवा ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा है।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए सभी 08 हाईवा ट्रकों को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने अग्रिम वैधानिक और दंडात्मक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग (माइनिंग) तथा राजस्व विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन प्रेषित कर दिया है।

गरियाबंद पुलिस की इस मुस्तैद कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी यह आकस्मिक चेकिंग और सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















