(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद के ग्राम पंचायत जोबा में आयोजित बिहान दीदी के गोठ एवं वार्षिक आम सभा कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विश्वास का विकास एवं जनकल्याण” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों और लाभों से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया।
बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का आधार बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे महिलाओं, किसानों, गरीबों एवं युवाओं को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन तथा शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के प्रभाव एवं लाभों पर सार्थक संवाद हुआ। कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज और राष्ट्र के विकास को नई गति मिलती है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, कृषि सभापति गणेशाराम ध्रुव, सरपंच एवं मंडल मंत्री एकता सोम, बूथ अध्यक्ष टीकम सोम, निकिता कश्यप, पोमीन कश्यप, पूजा बघेल, नेहा कश्यप, स्वेता मुर्रा, रेखराम सोम, हेमचंद सोम, राजेंद्र नाग सहित ग्राम संगठन की बड़ी संख्या में बिहान दीदियां उपस्थित रहीं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















