(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
टावरों में लगे बैटरी को घुम घुमकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम
टावर का इंजीनियर ही था चोरी के घटना का मास्टर माइंड
चोरी करने वाले एवं चोरी की समान खरीदने वाले को किया गिरफ्तार आरोपीगणों से 13 लाख 22 हजार की
कोंडागांव,पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज चन्द्रा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में मोबाईल टावरों से बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर एवं माल खपाने वालों को पकड़ने में कोण्डागावं पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है ज्ञात हो कि दिनांक 01.02.2026 को प्रार्थी रामकुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/01/2026 को ग्राम भोगापाल थाना उरन्दाबेडा के जियो टॉवर में लगे 72 नग बैटरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ले गए है, कि रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा में अप.क्रमांक 01/2026 धारा-3(5),303 (2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भापुसे) के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ कि अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पता तलाश कर विधिवत कार्यवाही करे निर्देश प्राप्त होने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौषलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र पुजारी के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना उरन्दाबेड़ा एवं सायबर सेल कि अलग-अलग टीम तैयार कर पता तलाश प्रारम्भ किया गया।
पता तलाश के दौरान सायबर सेल की टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र की टावर डाटा डम्प एनालिसिस एवं पुराने घटित घटनाओं के संबंध में बारिकी से अध्ययन कर आरोपियों का पता तलाश प्रारम्भ किया इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि जियो कम्पनी में काम करने वाले टेक्निशियन राघवेन्द्र साहू निवासी भखारा को घटना दिनांक के समय आसपास देखा गया था, इस आधार पर राघवेन्द्र साहू से प्रारम्भिक पूछताछ किया तब उसने भोगापाल में लगे टावर से बैटरी की चोरी करना स्वीकार करते हुए, आसपास के अन्य टावरों से भी कृष्ण साहू के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा चोरी हुए बैटरी को समर मोहम्मद कबाड़ी निवासी रायपुर के माध्यम से राजनांदगांव में आबिद मलिक के पास बेचना बताया। जिसके पश्चात आरोपी समर मोहम्मद को रायपुर एवं आबिद मलिक को जिला राजनांदगांव से पकड़ा गया।

















