(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छुरा नगर में जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को खाद,बीज एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी और पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छुरा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के किसानों को समय पर खाद,बीज और डीजल नहीं मिल पाने के कारण खेती-किसानी की तैयारियों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खरीफ फसल की बुआई का समय नजदीक है,ऐसे में किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री की कमी से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए शासन स्तर पर तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए खाद,बीज और डीजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता व्यक्त की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम जनता और किसानों पर पड़ रहा है,जिससे आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

ज्ञापन में पेंशनधारियों को नियमित पेंशन भुगतान, बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने तथा प्रदेश में जारी अवैध रेत खनन पर प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की गई।उनका कहना है कि इन समस्याओं के कारण प्रदेश की आम जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी शाह ने राज्यपाल के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन से किसानों और आम नागरिकों के हित में त्वरित निर्णय लेने तथा आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।उनका कहना है कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों और आम लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री चमन साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष माहेश्वरी साह किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा,समद खान हरीश यादव सलीम मेमन मंजू ध्रुव राजकुमारी गजेंद्र साहू,किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बुढ़ान ठाकुर, नेहरू साहू,गंगाराम ध्रुव,संतन ठाकुर,केशव साहू, अवधेश प्रधान,केवल साहू,देव सिंह नेताम, पंचराम टंडन,केशव चंद्राकर आदि कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















