(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा संचालित यह अभियान सतत प्रेरणा का स्रोत बनकर नगर को हरित दिशा में आगे बढ़ा रहा
मुंगेली,पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार समर्पित स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित”हरियर मुंगेली सुघ्घर मुंगेली”अभियान के दूसरे चरण में आज बी.आर.साव स्कूल तथा तसिल कार्यालय परिसर में नीम,बादाम,कदम, गुलमोहर और पेंटाफ़र्म जैसे छायादार वृक्षों के कुल 20 पौधों का रोपण कर उन्हें ट्री गार्ड से संरक्षित किया गया इस प्रयास ने एक बार फिर नगरवासियों को हरियाली की दिशा में प्रेरित किया।
संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं,बल्कि उनकी सुरक्षा और परिपक्वता तक देखभाल करना है हमारा फोकस क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर है आज गर्व से कह सकते हैं कि हमारे द्वारा लगाए गए 95% पौधे वृक्ष बन चुके हैं जो इस अभियान की सफलता और हमारी निष्ठा के प्रमाण हैं
संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा मौसम चक्र में तेजी से आ रहे बदलावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि हर नागरिक पर्यावरण की रक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाए वृक्ष न केवल जीवन का आधार हैं बल्कि संतुलित पर्यावरण के संरक्षक भी।
इस अवसर पर अभियान के टीम प्रभारी सूरज मंगलानी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी भी खास दिन को वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य से यादगार बनाएं और इस अभियान से जुड़कर हरियाली की दिशा में एक जिम्मेदार कदम बढ़ाएं।
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के सह संयोजक रामशरण यादव,अध्यक्ष महावीर सिंह,सचिव विनोद यादव,कोषाध्यक्ष धनराज परिहार,सतपाल मक्कड़,दिनेश गोयल,गोखलेश सिंह, विकास जैन, सूरज मंगलानी, दीपक जैन,श्रेणिक पारख, रणवीर सिंह,मुकेश पांडेय, गिरीश सुथार,कोमल चौबे,धीरज जैन,सुनील वाधवानी,अजय चंद्राकर,राहुल मल्लाह,पवन यादव,आर्या सिंह, श्रेयांश बैद,वैभव ताम्रकार,रवि साहू, दिलबाग सिंह वासु पांडेय,परमेश्वर देवांगन,संतोष जांगड़े, सुरेश यादव,सुमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी,प्रियांक गुप्ता,धनेश्वर साहू,नितेश लालवानी,ऋतुराज सिंह,विजेंद्र मानिकपुरी,व्यास सिंह, जयकुमार मार्को,आदर्श गुप्ता उपस्थित रहे।

















