(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला गोना के शिक्षक श्री आलोक शर्मा एवं शासकीय प्राथमिक शाला जुगाड़ की शिक्षिका सुश्री सोनाली मडामे को नवा अंजोर राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा 15 जुलाई को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 शिक्षकों ने आवेदन किया था। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर सभी आवेदनों का मूल्यांकन एवं सत्यापन किया गया। इसके उपरांत विभिन्न राज्यों से 250 शिक्षकों का अंतिम चयन किया गया।

सम्मानित शिक्षकों ने एफएलएन (FLN), टीएलएम (TLM), डिजिटल शिक्षण, बाल-केंद्रित गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, लेखन, सामाजिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित की हैं।राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 15 जुलाई 2026 (बुधवार) सायं 5 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् संजय अग्रवाल, संस्थापक, एन.आर. स्टील, रायगढ़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं राजभाषा हिंदी सलाहकार, रेल मंत्रालय तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत उपस्थित रहे।
संस्था के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह समारोह देशभर के शिक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान होने के साथ-साथ अनुभवों का आदान-प्रदान भी होता है।
इस उपलब्धि पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल, संकुल समन्वयक रसीद खान, आर. नाग, प्रधान पाठक एस. पात्र, आकाश यादव, अरुण शर्मा तथा समस्त विद्यालयीन स्टाफ ने दोनों सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















