(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
बिलासपुर,जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है बेलगहना चौकी पुलिस ने दस साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया आरोपी की तलाश में पुलिस को ड्रोन तक का इस्तेमाल करना पड़ा।
दिनांक 23 मई 2026 की शाम कोटा थाना क्षेत्र के सक्तीबहरा गांव में आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ ने दस वर्षीय बच्ची को घुमाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया इसके बाद वह बच्ची को सुनसान खेत में ले गया और उसके साथ जबरन अनाचार किया आरोपी ने अगले दिन सुबह पीड़िता को उसके घर छोड़ा रातभर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।
24 मई को परिजनों ने थाना कोटा में लिखित शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी रंजीत यादव पिता मुन्ना यादव उर्फ तिरथराम, उम्र 20 वर्ष,निवासी सक्तीबहरा के खिलाफ धारा 64 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर बेलगहना चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा,लेकिन वह जंगलों की ओर भाग निकला घना जंगल होने के कारण तलाशी में दिक्कत आई तो पुलिस ने ड्रोन की मदद ली ड्रोन की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को जंगल से पकड़ा गया।

















