(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारत में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा।
इससे पूर्व आम नागरिकों को स्वगणना का अवसर दिया गया है। जिसके तहत वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डाट इन के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। 1 मई 2026 से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मकान, घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाएगा। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत दी गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।
जनजागरूकता बढ़ाने के लिए से विशेष ग्रामसभा आयोजित करने एवं जनगणना से संबंधित एजेंडा पर चर्चा की करने के लिए कहा गया। जिले के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वगणना और प्रचार-प्रसार के लिए प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लें। इस संबंध में आज जिले के ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















