(संवाद एक्सप्रेस)धनपुरी। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर निः स्वार्थ समाज सेवा संगठन, धनपुरी द्वारा आज मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में दान स्वरूप प्राप्त 10 पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र महरा ने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल वृक्ष लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करना भी है, ताकि भविष्य में ये पौधे विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। संगठन ने 1000 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पहली बारिश शुरू होते ही विभिन्न गांवों और स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं समाजसेवियों ने पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहडोलिया समाजसेवी श्री सोनू द्विवेदी, श्री एन.के. अमित गर्ग, श्री विवेक भारती, श्री पीयूष पटेल, श्री विवेक दुबे, श्री विकास साकेत, श्री रवि जायसवाल, श्री धीरज साहू, सुश्री नारायणी, सुश्री अंशु दीदी, श्री धर्मेंद्र सोनी, श्री विजय विश्वकर्मा, विवेक बर्मन सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन ने आमजन से भी अपील की है कि वे वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मिल सके।
– योगेंद्र महरा
अध्यक्ष, निः स्वार्थ समाज सेवा संगठन, धनपुरी 🌳🙏

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















