(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
परेड के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वर्दी टर्नआउट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
बालोद,पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित बल को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई
इसके पश्चात मोटर परिवहन शाखा (MT शाखा) में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी वाहनों में प्राथमिक उपचार बॉक्स (First Aid Box) में आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने एवं गर्मी से बचाव हेतु ORS पाउडर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल MTO को सूचित करने के निर्देश दिए गए।उक्त निरीक्षण एवं निर्देशों का उद्देश्य बल की कार्यक्षमता बनाए रखना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मोनिका ठाकुर,डीएसपी बोनीफास एक्का,डीएसपी राजेश बागड़े, सीएसपी राजहरा विकास पाटले,डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी श्रीमती श्रुति सिंह,रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, जिले के समस्त निरीक्षकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

















