(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। वनपरिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) अंतर्गत ग्राम करलाकोट में मंगलवार सुबह वन्यप्राणी हमले की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे तालाब में नहाते समय एक युवक पर लकड़बग्घे (हायना) ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में करलाकोट निवासी श्री केशबो, पिता खेमानिधि, उम्र 31 वर्ष, जाति माली, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव अपने अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया गया।

वन विभाग द्वारा पीड़ित को तत्काल सहायता राशि के रूप में 5,000 रुपये प्रदान की गई। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया है।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सुबह-शाम तालाब, जंगल और सुनसान इलाकों में अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशासन को दें।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग द्वारा मानव-वन्यप्राणी संघर्ष को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने की बात कही गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







