कोरबा। जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय बिना बछड़ा जनने के ही दूध देने लगी है। इस दुर्लभ घटना को लोग चमत्कार मान रहे हैं और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
मामला पाली रोड दीपका का है, जहां धनंजय सिंह के घर पाली गई 4 साल की गाय ने अचानक दूध देना शुरू कर दिया। सामान्यतः गाय केवल बछड़ा जनने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस गाय के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
गाय के मालिक धनंजय सिंह का कहना है कि कुछ दिनों से सुबह उठने पर जहां गाय को बांधा जाता था, वहां दूध गिरा हुआ दिखाई देता था। संदेह होने पर जब उन्होंने दुहकर देखा तो सचमुच दूध निकलने लगा।
यह खबर फैलते ही आसपास के लोग गाय को देखने के लिए पहुंचने लगे और इसे कामधेनु गाय मानकर पूजा-पाठ करने लगे। हिंदू धर्म में कामधेनु को देवी का स्वरूप माना जाता है।
अब यह गाय क्षेत्र में आस्था और चर्चा का केंद्र बन गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















