संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा
शहडोल। यातायात जागरूकता अभियान के तहत शहडोल पुलिस द्वारा बुधवार को कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में एक विशेष रोड सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 400 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सड़क पार करने के सही तरीके, तथा ट्रैफिक सिग्नल के पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। पुलिस टीम ने अवेयरनेस वीडियो दिखाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय समझाए।

छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए ट्रैफिक नियमों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्राओं को ट्रैफिक नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने राजवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, एवं कैशलैस ट्रीटमेंट योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को सेल्फ सेफ्टी, गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर सूबेदार प्रियंका शर्मा सहित यातायात पुलिस टीम एवं विद्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







