विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)धनपुरी। सरस्वती उच्च/माध्यमिक विद्यालय, धनपुरी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे समारोह में समां बांध दिया। विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद समस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी के हृदयों में राष्ट्रीयता व देशभक्ति का अनूठा उत्साह भर दिया।
अतिथियों की उपस्थिति एवं स्वागत
समारोह में क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीयता और सम्मान के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि: सुरभि महिला मण्डल कि क्षेत्रीय सचिव माननीय श्री मती सत्या रमन्ना जी
विशिष्ट अतिथि: जिए सिंधी सेवा संगम बुढार/धनपुरी ग्रुप अध्यक्षा श्री मती अंजलि जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुढार एवं भट्ठियां खंड के खंड प्रचारक आदरणीय श्री अनमोल जी
विद्यालय संरक्षक सदस्य श्री महेंद्र सिंह पवार जी
विद्यालय अध्यक्ष श्री विपिन सिंह जी
विद्यालय व्यवस्थापक श्री ऋषि शुक्ला जी
प्राचार्य : दिव्या विश्वकर्मा
आचार्य परिवार एवं समिति
मंच संचालन : अखिलेश सोनी
विशेष सदस्यगण: विजय गौतम, सरिता शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, प्रकाश जी कुलदीप केसरवानी जी।
देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात विद्यार्थियों ने मंच संभाला,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्रों ने भारत की विविध संस्कृति और इतिहास की झलक पेश की
देशभक्ति गीत व समूह गान
छात्र-छात्राओं ने सुरीले कंठों से देशभक्ति गीतों की ऐसी तान छेड़ी कि पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गुंजायमान हो उठा।
नृत्य प्रस्तुतियाँ
पारंपरिक व आधुनिक देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए समूह नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
जनसमुदाय और अतिथियों द्वारा सराहना
छात्रों के कौशल, अनुशासन और प्रस्तुति के स्तर को देखकर उपस्थित जनसमुदाय और अतिथियों ने मुक्तकंठ से उनकी सराहना की।
मुख्य अतिथि और विद्यालय समिति के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में न केवल कलात्मक प्रतिभा का विकास करते हैं, बल्कि उनमें अपनी संस्कृति और देश के प्रति समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प लेने के साथ हुआ।
साथ ही जिए सिंधी सेवा संगम बुढार धनपुरी ग्रुप द्वारा विद्यालय के समस्त भैया/बहनों को स्वल्पाहार एवं पुरस्कार प्रदत्त किया गया
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय व्यवस्थापक द्वारा श्री ऋषि शुक्ला जी द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के सम्पन्न की घोषणा की गई।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











