विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)शहडोल। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यंम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं । महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 01 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक ‘’चयन’’ एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन किये जा सकेंगे । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन करने वाली इच्छुक महिला आवेदिका की आयु 01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है । विभाग द्वारा इच्छुूक महिला आवेदिकाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण पत्र लेकर ही एमपी ऑनलाईन सेंटर पर जायें । आवश्यक दस्तावेजों में आवेदिका जिस ग्राम/ शहरी क्षेत्र के वार्ड की निवासी हैं, वहां सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की हैं तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बी.पी.एल. में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, आवेदिका यदि विधवा/परित्यकता है तो सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाईन करायें । आवेदन ऑनलाईन करने की अंतिम दिनांक 13 जुलाई तथा ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 15 जुलाई है । निर्धारित दिनांक के बाद पोर्टल बंद हो जायेगा अत: इच्छुुक महिला आवेदिका समय से आवेदन करें । नियुक्ति हेतु किसी भी प्रकार का ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि परियोजना क्षेत्र ब्यौहारी अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 3 पद, आंगनवाड़ी सहायिका हेतु 2 पद,परियोजना क्षेत्र जयसिंहनगर अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 0 पद, आंगनवाड़ी सहायिका हेतु 3 पद,परियोजना क्षेत्र गोहपारू अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 1 पद, आंगनवाड़ी सहायिका हेतु 1 पद,परियोजना क्षेत्र शहरी शहडोल अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 0 पद, आंगनवाड़ी सहायिका हेतु 3 पद,परियोजना क्षेत्र सोहागपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 6 पद, आंगनवाड़ी सहायिका हेतु 8 पद,परियोजना क्षेत्र बुढार अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेतु 1 पद, आंगनवाड़ी सहायिका हेतु 10 पदों में भर्ती की जाएगी

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















