विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)शहडोल । जिले में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष है उनके आकलन पश्चात जिले के विभिन्न विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाये जा रहे है ।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत बुढार में शिविर आयोजित किया गया। जिनमें 14 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया।
साथ ही 3 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर एवं 4 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी को विशेष कैंप आयोजित किये जाएंगे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















