(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद की शिशुवाटिका (कक्षा अरुण व उदय) का परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत रहा। दिनांक 20 अप्रैल 2026, सोमवार को घोषित हुए इस परिणाम ने विद्यालय की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को साबित कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, ओंकार और सरस्वती माता के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय सत्यप्रकाश मानिकपुरी जी, विशेष अतिथि श्रीमती तनु साहू दीदी जी, अध्यक्षता लोकनाथ साहू जी, राजेंद्र सिंह परिहार जी, चैन सिंह बघेल जी (प्राचार्य) और योगेश कुमार साहू जी (प्रधानाचार्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कक्षा अरुण में प्रथम स्थान पर बहन काव्या निषाद (पिता श्री महेश कुमार), भैया गायु मरकाम (पिता राजकुमार मरकाम), बहन परिधि देहारी (पिता अहेंद्र कुमार देहारी) और बहन खुशी निर्मलकर (पिता नीरज कुमार निर्मलकर) ने 99.33% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर बहन ओजस्वी कंवर, बहन दिव्यांशी मंडावी, बहन यंतिका ध्रुव और बहन रिया नायक ने 98.66% अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर भैया दिव्यांश साहू, भैया नथा सिंह, भैया देव्यांश कुमार, भैया रविंद्र यादव, भैया लोकजीत कश्यप और बहन सांची साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा उदय में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर बहन भूमि बंजारी, बहन नोशिका गंगबेर, बहन अविका साहू, बहन गीतांजली ध्रुव, भैया तुषार, बहन काव्यांशी और बहन चेतना सिन्हा ने 99.33% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर बहन अलीशा कश्यप, भैया गौरांश सिन्हा, भैया जीवांशु ध्रुव और बहन मेघा साहू ने 98.66% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर बहन मानवी साहू, भैया कार्तिक देशमुख, बहन शैलजा गोस्वामी, बहन पूर्वी कंवर और बहन फनीशा साहू ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने सभी भैया-बहनों की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण, माताएं एवं आचार्य/दीदी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















