(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मक गतिविधियों, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ उत्कृष्ट अध्यापन कार्य के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी कला, गरियाबंद में पदस्थ व्याख्याता दिनेश निर्मलकर को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया।
दावड़ा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह 2026” का आयोजन 9 सितंबर 2026 को दावड़ा विश्वविद्यालय परिसर, एनएच-30, नया रायपुर में किया गया। समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं विश्वविद्यालय के चेयरमैन चिन्मय दावड़ा की मौजूदगी में दिनेश निर्मलकर को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

दिनेश निर्मलकर वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी कला में व्याख्याता के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वे ग्राम बारुला, गरियाबंद निवासी सेवानिवृत्त पंचायत इंस्पेक्टर डी.आर. निर्मलकर के सुपुत्र हैं। उन्होंने अध्यापन कार्य के दौरान नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समर्पित प्रयासों के चलते उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शिक्षक समुदाय, मित्रों एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है। उनके मित्र कीर्तनराम साहू, संजय यादव, जीतेन्द्र सोनवानी, बसंत त्रिवेदी, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, परमेश्वर निर्मलकर, कृष्ण कुमार बया, प्रवीण यादव, अनिरुद्ध सिंह प्रहलाद सहित परिजनों, सहपाठियों एवं शिक्षकगणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साथियों ने कहा कि दिनेश निर्मलकर को मिला यह सम्मान उनके परिश्रम, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











