Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। अगर धान बोल पाता तो शायद कहता— “मुझे खेत में बोया गया था, लेकिन मेरी किस्मत बॉर्डर पार बिकने के लिए लिखी थी!” गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिले में धान सिर्फ किसानों की मेहनत नहीं, बल्कि तस्करों की कमाई का भी बड़ा जरिया बन चुका है। विगत एक माह, 18 दिवस में पुलिस ने ऐसा विशेष अभियान चलाया कि धान के कट्टे गिनते-गिनते कैलकुलेटर भी शर्म से बंद हो जाए। नतीजा— 👉 2176.3 क्विंटल अवैध धान, 👉 कीमत करीब 66 लाख 50 हजार 740 रुपये, 👉 41 चारपहिया वाहन + 4…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में दिनांक 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को राज्य शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बाल शहीदों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में (सांसद प्रतिनिधि) परस देवांगन जी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं विद्या भूषण…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा से वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तौरेंगा अंतर्गत कोकड़ी जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए अवैध फंदे में एक तेंदुआ फंस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगली सुअर एवं अन्य वन्यप्राणियों के शिकार के लिए लगाए गए तार के फंदे में गुरुवार को तेंदुआ फंस गया। फंदा तेंदुए के पंजे और गले में कस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दर्द से जोर-जोर से दहाड़ने लगा। तेंदुए की दहाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश में 115 स्थानों पर अटल प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से वर्चुअली सभी अटल प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पालिका गरियाबंद के साई गार्डन में निर्मित अटल प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, जिला…
गरियाबंद। भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जन्म जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिषद परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 15 स्थित अटल जी की छायाचित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र की अस्मिता, लोकतंत्र और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव ( रायपुर ) के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। छग टेनिस एसोसिएशन के महासचिव होरा का सम्मान इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल जगत में राजधानी रायपुर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करने वाले खेल पदाधिकारियों, वरिष्ठ…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अगर किसी चीज़ का सबसे ज़्यादा माइलेज मिल रहा है, तो वो है धान। फर्क बस इतना है कि कुछ लोग इसे खेत से मंडी तक ले जाते हैं और कुछ लोग… सीधा राज्य की सीमा लांघकर पुलिस के चेक पोस्ट तक। लेकिन इस बार “धान की उड़ान” ज्यादा दूर नहीं जा पाई, क्योंकि गरियाबंद पुलिस ने अवैध धान परिवहन के इस हाई-प्रोफाइल शो पर ऐसा ब्रेक मारा कि ट्रकों के साथ-साथ कारोबारियों की हिम्मत भी पंचर हो गई। पिछले एक माह 15 दिनों से गरियाबंद पुलिस ने ऐसा अभियान चलाया है कि अवैध…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कहते हैं अस्पताल इंसान की जान बचाने के लिए बनते हैं, लेकिन गरियाबंद में बन रहा 23.75 करोड़ रुपये का क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक शायद यह साबित करने पर तुला है कि पहले जोखिम, फिर इलाज। CGMSC की निगरानी और ठेकेदार M/s Shree Ji Krupa Project Ltd की कृपा से यह अस्पताल अभी से “क्रिटिकल” हो चुका है—इलाज शुरू होने से पहले ही। उद्घाटन में वीआईपी, निर्माण में वीआईपी लापरवाही सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री के शिलान्यास के वक्त मंच पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और व्यवस्था का शाही शोर था। लेकिन निर्माण स्थल पर आज सुरक्षा का सन्नाटा पसरा है।…
(संवाद एक्सप्रेस)कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आज सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलपुर में सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान ही काले रंग की एक कार…
गरियाबंद ।मैनपुर। मैनपुर का साप्ताहिक बाजार सोमवार को सब्जियों से ज्यादा थ्रिलर मूवी के लिए याद किया जाएगा। जहां टमाटर–प्याज के भाव पूछे जा रहे थे, वहीं भीड़ के बीच एक शातिर कलाकार ने ऐसा हाथ साफ किया कि सब्जी विक्रेता का गल्ला भी शॉक में चला गया। देखते-देखते 80 हजार रुपये भीड़ की गोद में लुप्त हो गए। राजिम से आए सब्जी व्यापारी ने दिनभर की कमाई थैली में संभालकर रखी थी, लेकिन बाजार की भीड़ ने चोर को ऐसा आत्मविश्वास दिया कि उसने गल्ले को एटीएम समझ लिया। मौका देखा, हाथ डाला और बिना पिन डाले कैश निकाल…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
