Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
गरियाबंद। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) गरियाबंद एवं स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 12 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे गरियाबंद पहुंचेगी, जहाँ तिरंगा चौक में इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद चौक में ही स्वदेशी संकल्प सभा भी आयोजित होगी। कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र रोहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, लोकल फॉर वोकल” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को…
गरियाबंद। ग्राम पंचायत हरदी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही हीरा बाई साहू एवं टिकेश्वरी साहू के आवास का भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से लेखराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद व सरपंच ग्राम पंचायत हरदी मिथलेश ध्रुव, उपसरपंच दानेश्वर कुमार साहू ,ग्राम अध्यक्ष लालसाय कुंजाम एवं वार्ड पंच संतोष कामर किशुन ग्राम के प्रमुख ढेलउ राम केशव यादव चिंता राम थानू साहू के उपस्थिति में संपन्न हुआ । जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष द्वारा संचालित आवास हितग्राहियों से समय सीमा में कार्य करने को कहा गया और बताया गया कि ग्राम पंचायत हरदी को वित्तीय वर्ष 2025.26 में…
गरियाबंद। कलेक्टर भगवान सिंह उइके के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरल के मार्गदर्शन में जिले में 8 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक विशेष कुष्ठ मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मॉडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीका जांगड़े ने बताया कि अभियान के दौरान मेडिकल टीम ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करेगी। जिलेभर में स्क्रीनिंग कर त्वचा संबंधी दाग-धब्बों, सुन्नपन और अन्य लक्षणों की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर निःशुल्क और प्रभावी उपचार उपलब्ध है, जिससे मरीज को पूरी तरह…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय समन्वयक संघ बिहान रायपुर द्वारा, वार्षिक आमसभा का आयोजन राज्य स्तरीय बैठक रायपुर में बैठक किया गया। बैठक में संघ में विभिन्न समस्या व मांग पर चर्चा कर रणनीति बनाया गया, आज के बैठक में आय व्यय पर चर्चा, संघ में सदस्यता शुल्क पर चर्चा, दस वर्ष पूर्ण कर चुके क्षेत्रीय समन्वयक संघ के राजस्थान के तर्ज पर नियमितीकरण मांग पर चर्चा कर रणनीति कार्ययोजना बनाया गया। संघ में विभिन्न मांग मुद्दा ग्रेड पे लागू करने, पूर्व सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि पर मांग करने हेतु चर्चा किया गया,आज के बैठक में जिला गरियाबंद…
पांडुका/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में रजत जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को वन परिक्षेत्र पांडुका अंतर्गत *निस्तार डिपो पोंड में रजत जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार पौधों का सामूहिक रोपण कर हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत किया गया। कार्यक्रम में शिवांगी चतुर्वेदी वन सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कुलेश्वर सोनवानी उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में युवराज साहू, वन सभापति, जनपद पंचायत…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टोकन नहीं कटने की परेशानी से व्यथित एक किसान ने अपने ही गले पर ब्लेड चलाकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना के बाद किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना ग्राम सेनभाठा की है। घायल किसान मनबोध गांडा (65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार किसान सुबह लगभग 8 बजे घर से गाय चराने…
कलेक्टर श्री उइके ने मरौदा के धान खरीदी केन्द्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा गरियाबंद । कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी का निरीक्षण करने धान खरीदी केन्द्र मरौदा पहुंचे। केन्द्र में जारी धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से किसानों से सुचारू तरीके से धान खरीदी की सुविधाओं का भी मूल्याकंन किया। धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान का नमी मापकर देखा, साथ ही धान की बोरियों में भी हाथ लगाकर नमी आदि की जांच की, साथ ही अपने सामने ही धान…
गरियाबंद । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 03 दिसम्बर 2025 के अवसर पर सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला गरियाबंद को राज्य का सर्वाेत्तम जिला घोषित करते हुए प्रथम स्थान का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में दिव्यांगजन कल्याणकारी सेवाओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सफल संचालन के आधार पर दिया गया। राज्य स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गरियाबंद जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डी.पी. ठाकुर को सम्मानित किया। गरियाबंद जिला प्रदेश में…
गरियाबंद। जिला साहू संघ गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित सामाजिक निर्वाचन स्थानीय साहू छात्रावास, गरियाबंद में अत्यंत शांति, सौहार्द एवं पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। मतदान स्थल पर सुबह से ही समाजजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आपको बता दे कि जिला के कुल 358 मतदाताओं के अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए 4 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष महिला पद हेतु 2 प्रत्याशी तथा संगठन सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। शांतिपूर्ण चुनावी माहौल और पारदर्शी प्रक्रिया के बाद परिणाम…
गरियाबंद । विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर Divine Inspiration द्वारा एक सार्थक और जागरूकतापूर्ण वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से वक्ता के तौर पर शामिल व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि इस संगोष्ठी में राज्य के कई जिलों से चुनिंदा विशेषज्ञों, शिक्षकों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘दिव्यांगजन के लिए बेहतर सुविधाएँ एवं सुलभ वातावरण का निर्माण’ था। राष्ट्रपति पुरस्कृत के शारदा जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा दिव्यांगता और समावेशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए जिनमें प्रमुख रूप से दिव्यांगजन की शिक्षा, तकनीक, रोजगार, कानूनी…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
