Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों और सामाजिक मर्यादाओं के पालन पर जोर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान डरावने, अश्लील या किसी की भावनाओं को आहत करने वाले मुखौटों की बिक्री नहीं की जाएगी। ऐसे मुखौटों का उपयोग अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को डराने या अपराध को अंजाम देने के लिए किया…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 फरवरी को जिले में एक विशेष निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि ‘आरोग्य संस्थानम्’ के तत्वाधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन स्थित संस्कृतिक भवन में किया जाएगा, जहां जिले भर से बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ना और बिना दुष्प्रभाव वाले उपचार के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावासों में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा का है, जहां कक्षा 8वीं में अध्ययनरत एक छात्र बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान छात्र और उसके पिता के अचानक अस्पताल से गायब हो जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बीते कुछ दिनों में आश्रम छात्रावासों में लगातार…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)छुरा। ग्राम खरखरा की बेटी जानकी हरपाल ने देश सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Indo-Tibetan Border Police Force (ITBP) में चयनित महिला जवान जानकी हरपाल ने अपनी ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र छुरा एवं ग्राम खरखरा पहुंचने पर भव्य स्वागत प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार, छुरा आगमन पर सर्वप्रथम छुरा थाना में थाना स्टाफ द्वारा फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद ।”कर्ज लो और घी पियो” – चार्वाक के इस कथन को छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने अपनी वित्त नीति बना लिया है। विगत दो सालों में 28000करोड़ से भी अधिक का कर्ज लेकर सरकार ने अपने कमजोर वित्तीय प्रबंधन को उजागर कर दिया है। अब राज्य पर कुल कर्ज 1,429,641.000 मिलियन रुपये के पार पहुंच गया है। सरकार की खर्चीली नीतियों का बोझ जनता कब तक उठाएगी? पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष हरमेश चावड़ा ने सांय सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सरकार ने अभी तक 28हजार करोड़ से अधिक का कर्ज दो सालों में…

Read More

नई टीम को मिला मंत्री का आशीर्वाद, जनस्वास्थ्य सुधार के लिए ठोस पहल का भरोसा। (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी एवं जिला संयोजकों की घोषणा के बाद संगठन ने जनस्वास्थ्य को लेकर सक्रियता दिखाते हुए प्रदेश स्तर पर सशक्त पहल की है। डॉ. देवेंद्र कश्यप, प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में संपूर्ण टीम ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मंत्री ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की नवगठित टीम को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में फूड पॉयजनिंग का एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे दो ग्राम पंचायतों के 44 ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आपात व्यवस्था करनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित ग्राम मोहलाई तथा ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के ग्रामीण एक शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। बताया जा रहा है कि भोजन करने के…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे “नया सवेरा” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस इन दिनों इतनी सक्रिय नजर आ रही है कि अब लोगों को अलार्म घड़ी की जरूरत कम और पुलिस की रेड का डर ज्यादा सताने लगा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा — यानी महुआ का “स्टॉक क्लियरेंस सेल” शुरू होने से पहले ही दुकान बंद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, थाना गरियाबंद को मुखबिर से खबर मिली कि एक सज्जन अपने घर को मिनी शराब गोदाम में बदलकर बिक्री…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद द्वारा गौरव पथ में प्रस्तावित व्यवसायिक परिसर निर्माण एवं उसकी नीलामी प्रक्रिया को लेकर अब विरोध और तेज हो गया है। स्थानीय नागरिकों के बाद अब कृषक पंचायत ने भी इस योजना पर आपत्ति दर्ज कराते हुये प्रशासन से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। कृषक पंचायत का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण में गांधी मैदान के हिस्से को समायोजित किया जा रहा है, जिससे मैदान का क्षेत्रफल कम हो जायेगा। उनका आरोप है कि गरियाबंद नगर में गांधी मैदान ही एकमात्र बड़ा सार्वजनिक मैदान है, जहां देव मड़ाई जैसे पारंपरिक आयोजनों…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणएवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली।बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ और एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित…

Read More