Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
गरियाबंद : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल
गरियाबंद। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देवभोग क्षेत्र का है, जहां डोंगरीगुड़ा और मुंडागांव के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधा सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल चालक…
देवभोग (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोहेल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाँव के बीच स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बैठी दो महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। मृतकों की पहचान मृत महिलाओं की पहचान दिलेवरी दुर्गा (46 वर्ष) और सुरजो बाई (60 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं मंगलवार की दोपहर बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान अचानक तेज बारिश के बीच गिरी…
गरियाबंद। जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जागरूक करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल गरियाबंद में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (SNSPA) के अंतर्गत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों, नेत्र रोगियों, शल्य चिकित्सा, मुख स्वास्थ्य, बाल रोग, हड्डी रोग, नाक-कान-गला रोग, क्षयरोग, कुष्ठ, मधुमेह, रक्तचाप सहित अनेक बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। मरीजों के लिए पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस अवसर पर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। साथ…
गरियाबंद। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले में आगामी 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच जोन – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल (अंडर-14) बालक एवं बालिका वर्ग शामिल किए गए हैं। गरियाबंद जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि वॉलीबॉल बालक वर्ग अंडर-14 में गांधी मैदान वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी यश राज साहू, अर्श मेमन, मनीष यादव, धनंजय तीरपुड़े एवं अर्जुन बघेल का चयन रायपुर जोन की टीम के लिए किया गया है। वहीं बालिका वर्ग…
गरियाबंद। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर मंगलवार को जिलेभर के देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी और सुख-समृद्धि व कष्ट निवारण की प्रार्थना की। जिला के प्रसिद्ध जतमई-घटारानी, गरजई, सोनई माता, ब्रम्हनी, कचना ध्रुवा समेत सभी प्राचीन मंदिरों में सुबह से देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। भक्तों ने माता को लाल वस्त्र, फूल, चंदन, दीप-धूप, फल-फूल और प्रसाद अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने दही, केला, वस्त्र और भोग सामग्री चढ़ाई। नगर के प्राचीन दुर्गा…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत कस (गंजईपुरी) के सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र ध्रुव ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान रविन्द्र ध्रुव ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीण अंचल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव, खासकर सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान, रोजगार सृजन और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की मांग भी रखी। रविन्द्र ध्रुव ने बताया कि ग्राम पंचायत कस…
गरियाबंद। पुलिस ने अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गरियाबंद की टीम ने इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए 06 नग अवैध हीरा के साथ हीरा बेचने, खरीदने और खपाने वाले कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 28 सितंबर को सूचना मिली कि जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति अवैध हीरा बेचने के फिराक में खड़ा है। मौके पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की पहचान जैन कुमार नेताम (45) निवासी ग्राम छिंदौला, गरियाबंद के रूप में हुई। तलाशी में उसकी जेब से कागज में लिपटा 06 नग हीरा बरामद हुआ। आरोपी ने…
रायपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ और संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय रंगीलो रास 2025 (SEASON 2) गरबा का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने किया। उन्होंने गरबा स्थल पर आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित सभी भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं को हमारी संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हैं, बल्कि समाज…
गांधी मैदान में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने फीता काटकर किया शुभारंभ गरियाबंद। नगर के गांधी मैदान में आज से चार दिवसीय भव्य रास-गरबा महोत्सव का शुभारंभ श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, कैट अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, निखिल वखारिया, समिति अध्यक्ष विनय दासवानी, संदीप सरकार, संजीव साहू, मनोज खरे, ऐश्वर्य यदु, उत्तम सोनी, सुरेश मानिकपुरी, रितेश तांडी, भावेश सिन्हा, युगल शर्मा, अयोध्या यादव और सागर मयाणी भी उपस्थित रहे। पूर्व…
कांकेर/धमतरी। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रविवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। तियारपानी के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों में 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर श्रवण भी था। मुठभेड़ के दौरान लगातार फायरिंग होती रही। सुरक्षाबलों ने मौके से तीन शव बरामद किए हैं। साथ ही एक SLR राइफल, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है। जवानों ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की बड़ी मौजूदगी की सूचना के बाद सर्चिंग की जा रही थी। घटना के बाद…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
