Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

रायपुर। शिक्षा विभाग की तैयारियों के बीच इस बार प्रदेश के स्कूलों में कुल 64 दिनों का अवकाश रहेगा। सूत्रों के अनुसार, डीपीआई (निदेशक लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विभाग ने सहमति जता दी है। हालांकि औपचारिक आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अवकाश का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा— दशहरा अवकाश : 29 सितंबर से 4 अक्टूबर (कुल 6 दिन) दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर (कुल 6 दिन) शीतकालीन अवकाश : 22 दिसंबर से 27 दिसंबर (कुल 6 दिन) ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15…

Read More

सूरजपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोल माइंस विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। भैयाथान जनपद क्षेत्र के भास्करपारा कोल माइंस को लेकर हुए हंगामे के बीच खांडापारा ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। सरपंच को धमकी दी गई कि उनका हाल नेपाल के प्रधानमंत्री जैसा कर दिया जाएगा और उन्हें गांव छोड़कर भागना पड़ेगा। इस घटना ने ग्रामीणों और सरपंच संघ में गहरी नाराजगी फैला दी है। अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित भास्करपारा कोल माइंस से जुड़ा है।…

Read More

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां हलवाई की दुकान चलाने वाले युवक ने पहले महज 500 रुपये में एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और फिर बैंक के साथ 5 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कैसे रची ठगी की साजिश हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी आकाश नामक युवक मां चामुंडा देवी के नाम से मिठाई की दुकान चलाता है। आरोपी ने एचडीएफसी बैंक में पहले बचत खाता खुलवाया, जिसे बाद…

Read More

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बाघों के संगठित शिकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही तस्करी को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, एनटीसीए और अन्य एजेंसियों से जवाब मांगा है। इस याचिका में सीबीआई जांच की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ वकील गौरव कुमार बंसल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। बंसल ने अदालत को बताया कि देश के लगभग 30 प्रतिशत बाघ संरक्षित क्षेत्रों से बाहर रहते हैं और वहीं पर उनका बड़े पैमाने पर शिकार हो रहा है। याचिका में कहा…

Read More

गरियाबंद। सेवा-पर्व पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में विश्व बांस दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर इन्दागांव (बफर) परिक्षेत्र के 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 1200 बांस पौधों का रोपण किया गया। असम की “Bamboo Lady of India” का विशेष योगदान इस आयोजन में असम से आई बांस विशेषज्ञ श्रीमती नीरा सरमा (Bamboo Lady of India) ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया और उन्हें बांस से आभूषण एवं हस्तशिल्प बनाने की जानकारी दी। मैनपुर में हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम के तहत फॉरेस्ट कॉलोनी मैनपुर स्थित कुल्हाड़ीघाट कार्यालय के ट्रेनिंग हॉल…

Read More

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात ग्राम निलावाया में नक्सलियों की टीम ने ग्रामीण बण्डी कोर्राम को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बण्डी कोर्राम का परिवार पहले भी नक्सलियों के निशाने पर रहा है। करीब चार साल पहले नक्सलियों ने उसके…

Read More

गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी पर मंगलवार रात लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मैनपुर से करीब 2 किलोमीटर दूर शराब दुकान के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर युवक को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इधर, एक अन्य सड़क हादसा मैनपुर–देवभोग मुख्य मार्ग पर…

Read More

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरसाती नाले में बने रपटा को पार करते समय एक युवक मोटरसाइकिल सहित बह गया। गनीमत रही कि युवक तैरकर बाहर निकल आया, अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पठार और सिंगपुर के बीच स्थित बेंद्राचुवा नाला की है। 15 सितंबर को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नाले पर बने रपटा के ऊपर से पानी बह रहा था। इसी दौरान एक युवक लापरवाही करते हुए मोटरसाइकिल से रपटा पार करने की कोशिश करने लगा। तेज बहाव में बाइक…

Read More

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत घुमाछापर गांव के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई और उसमें सवार सभी मजदूर बहने लगे। गनीमत रही कि सभी सात मजदूरों ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली। कैसे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार मजदूर टमरू नाले से रेत भरकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले के बीचों-बीच फंस…

Read More

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़रा नहर में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। शव को वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, हेमंत साहू, महेंद्र साहू, पप्पू साहू और खिलावन साहू के सहयोग से अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह-सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे लाल रंग का सलवार-कुर्ती पहनी हुई युवती का शव तैरते हुए देखा। पहचान के प्रयास शुरू किए गए और आखिरकार मृतका की शिनाख्त विंध्यवासिनी…

Read More