Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात पुलिस की टीम ने कई ढाबों और होटलों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से शहरभर में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ जगहों पर अश्लील पार्टी और अवैध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अचानक धावा बोला। सूत्रों के मुताबिक, कुछ ढाबों और होटलों में शराब, ड्रग्स और अश्लील गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी में…
गरियाबंद । जिले मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घुटकूनवापारा के ग्रामीण हर साल बरसात के दिनों में बड़ी मुसीबतों का सामना करने को मजबूर हैं। गांव के पास बहने वाले टोरटोरी नाला में बाढ़ आते ही गांव का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस नाले पर पुल-पुलिया निर्माण की मांग वे कई वर्षों से करते आ रहे हैं। पंचायत स्तर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई। यह सड़क घुटकूनवापारा को बहेराबुड़ा से जोड़ती है।…
बालोद। जिले में शराब तस्करी का गोरखधंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। हैरानी की बात यह है कि आबकारी विभाग के गार्ड की मौजूदगी के बावजूद शराब तस्कर बेखौफ होकर कारोबार चला रहे हैं। बोरी भर-भरकर शराब अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है। शाम हो या सुबह, बालोद जिले के बुधवारी बाजार और पड़कीभाट चौक जैसे इलाकों में शराब कोचिए खुलेआम अवैध शराब बेचते दिखाई देते हैं। हमारे पास मौजूद फोटो इस धंधे का सच उजागर कर रहा है, जिसमें शराब बिक्री और सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ – शासन की नक्सल आत्मसमर्पण-पुनर्वास योजना की सफलता का एक और उदाहरण सामने आया है। अपने साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर, एक शीर्ष महिला माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानसी उर्फ वछेला मटामी, जो नगरी एरिया कमेटी की सचिव थी और जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, ने बेहतर भविष्य के लिए हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। जानसी उर्फ वछेला मटामी, मूल रूप से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की निवासी है। उसने साल 2005 में माओवादी संगठन में शामिल होकर जनमिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया। इसके…
गरियाबंद। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिंगेश्वर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 26.930 किलो गांजा (कीमत लगभग 2.70 लाख रुपए), एक कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस तरह हुआ खुलासा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में नशा, जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे हैं। सूचना पर फिंगेश्वर थाना पुलिस ने गेट के सामने…
रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट मामले की गूंज थमी भी नहीं थी कि अब एक नया विवाद सामने आ गया है। इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से एक आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें कथित तौर पर “न्यूड पार्टी” के आयोजन का दावा किया गया है। पोस्ट में युवाओं को शराब, ड्रग्स और नग्नता का लालच देकर आकर्षित करने की कोशिश की गई है। वायरल पोस्ट में शनिवार को रायपुर में आयोजन का उल्लेख किया गया है, जिसमें बिना कपड़ों के एंट्री की बात कही गई है। कांग्रेस का विरोध कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इस आयोजन का कड़ा…
गरियाबंद । जिले के फिंगेश्वर खंड में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अपनी ताक़त और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया। फिंगेश्वर खड़ में आयोजित बैठक में 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने जल, जंगल, जमीन और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। बैठक के बाद नगर भ्रमण भी किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में कई पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। 🔹 नव-नियुक्त पदाधिकारी (फिंगेश्वर खंड) अध्यक्ष – मनोज सोनकर उपाध्यक्ष – तोरण निषाद…
गरियाबंद। फिंगेश्वर कन्या शाला की छात्राओं ने शनिवार को राजिम–महासमुंद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से संचालित कन्या शाला को ठाकुर दलजंगन बॉयज़ हाई स्कूल में मर्ज कर दिया गया है, लेकिन वे वहां पढ़ने नहीं जाना चाहतीं। उनका कहना है कि बॉयज़ स्कूल में वे सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। छात्राओं ने बताया कि मर्ज होने के बाद से पिछले तीन माह से लगभग 400 छात्राओं की पढ़ाई ठप पड़ी है। वहीं, सभी शिक्षक भी युक्तियुक्तकरण के तहत बॉयज़ स्कूल में भेज दिए गए हैं, जिससे कन्या शाला पूरी तरह…
बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम अरौद (लाटाबोड़) निवासी माना बाई ताराम (74 वर्ष) अपने बेटे राजेश ताराम, बहू उतरा ताराम (40 वर्ष) और पोती निहारिका ताराम (19 वर्ष) के साथ स्कॉर्पियो में दल्लीराजहरा गई थीं। परिवार बैंक से पेंशन लेने के बाद बड़े बेटे के घर रुका था और…
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी में गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरारी निवासी मोहान मधुकर उर्फ भेरा (52 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे मटासी खार स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो मोहन मधुकर खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। तत्काल ग्रामीणों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने जांच…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
