Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
बीजापुर। जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने चट्टानपारा इलाके में स्थित आरोपी के बाड़े में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को चिह्नित किया और फिर बुलडोजर की मदद से ध्वस्तीकरण…
गरियाबंद। जिले में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वन विभाग की टीम ने 9 सितंबर 2025 को बाघ की लोकेशन ट्रैक की है। जीपीएस कोऑर्डिनेट्स N 20.741597 और E 81.99682 पर बाघ देखा गया है। यह क्षेत्र पाडुका परिक्षेत्र के पोंड बिट के अंतर्गत आता है और वर्तमान में बाघ कक्ष क्रमांक 67 में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने जानकारी दी है कि बाघ की संख्या एक (1 नग) है, जो लगातार जंगल से सटे गांवों की ओर भी मूवमेंट कर रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग ने…
गरियाबंद। पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर एक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आयकर में ऐतिहासिक छूट देने के बाद अब जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़े सुधार किए हैं। इसमें कई आवश्यक वस्तुओं पर कर शून्य कर दिया गया है, जबकि अनेक उत्पादों पर टैक्स में 10 प्रतिशत तक की कमी की गई है। यह बदलाव न केवल आम जनता को…
गरियाबंद। फिंगेश्वर क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। वार्ड क्रमांक 15 और ग्राम रोबा के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 24 घंटे से उनके इलाके की बिजली गुल है, जिसके चलते वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई महीनों से फिंगेश्वर सहित आसपास के गांवों में लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। आए दिन घंटों तक बिजली गुल रहने से न सिर्फ घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं बल्कि बच्चों की पढ़ाई…
राजनांदगांव। गणेश विसर्जन की धूम के बीच राजनांदगांव जिले में बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी बीच एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते ही स्थिति बेकाबू हो गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने युवक पर…
सीतापुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार शाम करीब 5 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमाटोली में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने रैली में घुसकर कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में 6 वर्षीय बालक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें 1 से 5 वर्ष के चार…
छुरा/गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरगांव में बीते दिनों एक खेत में 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़े-गले अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि मृतक की मौत खेत में बिछाए गए विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गंगाधर (45 वर्ष) निवासी जरगांव के रूप में हुई थी। घटना की तारीख…
गरियाबंद। जिले में एक बार फिर हाथियों की गतिविधि तेज हो गई है। बीबीएमई 1 (BBME1) और जीबीएमई 1 (GBME1) नामक दोनों दंतैल हाथी इन दिनों पाण्डुका क्षेत्र के नागझर और बोड़राबांधा गांव के समीप खेत–खलिहान में लगातार विचरण कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वन विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी पाण्डुका के मार्गदर्शन में पाण्डुका स्टाफ और हाथी मित्र दल मौके पर तैनात हैं। ये दल लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को सतर्क…
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोगिडीपा गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात की वजह इतनी मामूली है कि सुनकर हर कोई दंग रह गया। आरोपी बेटे को मछली की सब्जी न बनने पर गुस्सा आया और गुस्से में उसने अपनी ही मां की जान ले ली। मामूली विवाद ने ली खौफनाक रूप मिली जानकारी के अनुसार जोगिडीपा निवासी कमलेश नंदे गुरुवार देर रात मछली लेकर घर आया था। चूंकि रात काफी…
देवभोग। जिले में नशीली दवाइयों की अवैध खरीदी–फरोख्त पर लगाम लगाने के लिए औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को देवभोग–अमलीपदर क्षेत्र में औचक छापेमारी की। औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव और सतीश सोनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई नामी मेडिकल दुकानों की बारीकी से पड़ताल की गई। किन दुकानों की हुई जांच जांच टीम ने दुर्गानाथ मेडिकल, सुधीर मेडिकल, साईनाथ मेडिकल और गोयल मेडिकल स्टोर्स सहित कई दवा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर और बिलिंग की गहन जांच की गई। प्रारंभिक जांच में कई दुकानों में स्टॉक और…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
