(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवभोग में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व एवं संस्थागत प्रसव के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाती है, जिसमें आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक सुरक्षित लाने और प्रसव के बाद घर पहुंचाने के लिए 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है। डॉ. साहू ने क्षेत्र की महिलाओं से नियमित जांच कराने और शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

इसी क्रम में सीएचसी देवभोग में स्वास्थ्य टीम ने चार गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया। हेम बाई ने 2.110 किग्रा की बालिका, सुनीता नागेश ने 3.600 किग्रा के बालक, धनमती ने 1.900 किग्रा के बालक तथा गायनदीं बघेल ने 2.450 किग्रा के बालक को जन्म दिया।
गायनदीं बघेल का हीमोग्लोबिन 7.4 gm% तथा सिकलिंग पॉजिटिव होने के कारण उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी किया गया।
सभी प्रसव डॉ. प्रकाश साहू की चिकित्सकीय देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान स्टाफ नर्स उमा चौधरी, ज्योति सोनी, अनीता साहू, माधुरी पाड़े और संगीता खलखो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी जच्चा-बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















