नागेन्द्र दुबे की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)मनेंद्रगढ़ । एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तर अस्पताल के उन्नयन कार्य में इन दिनों उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चल रहे इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी स्वयं नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। विशेष बात यह रही कि दोनों अधिकारियों ने रात्रि 9 बजे भी अस्पताल पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया, जिससे कार्य की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उनके द्वारा ही 220 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति शासन से कराई गई, जिसके बाद अब इसके उच्च स्तरीय विकास के लिए लगातार अधिकारियों को सक्रिय रखा जा रहा है। मंत्री के निर्देश पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
अस्पताल के उन्नयन से न केवल मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। पिछले दो वर्षों में जिले ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एक ओर जहां जिला अस्पताल का स्थायी निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं निर्माण की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है। इन सबके बीच 220 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन जिले की स्वास्थ्य उपलब्धियों का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभर रहा है स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। उनका मानना है कि उनकी घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि धरातल पर साकार होती हैं। मनेंद्रगढ़ का यह अस्पताल उनकी इसी सोच और संकल्प का परिणाम है, जो क्षेत्र को आधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा जिले वासियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह अस्पताल न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी बेहतर और उन्नत उपचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















