(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री स्कूल, गरियाबंद के खेल मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ हुआ। गरियाबंद में पहली बार आयोजित इस ट्रायल में रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले की 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 200 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह चयन प्रक्रिया 24 और 25 जुलाई तक चलेगी, जिसके बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिनिधित्व करेंगे।
बृजभूषण ठाकुर ने कहा कि “गरियाबंद में पहली बार संभाग स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन जिले के लिए गौरव का विषय है। पांच जिलों से आई प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। चयन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सके।”

राजेश साहू ने कहा कि “स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह ट्रायल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच है। दो दिनों तक खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि संभाग की सबसे मजबूत टीम का चयन हो, जो राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सके।”
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अन्य जिलों से पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए पीटीआई (शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक) ने गरियाबंद में की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के कोचों का मार्गदर्शन, खेल मैदान की गुणवत्ता, भोजन और आवास सहित सभी व्यवस्थाएं बेहद उत्कृष्ट हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि बेहतर माहौल मिलने से उन्हें प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

आयोजन के नोडल अधिकारी संजीव साहू हैं। चयन प्रक्रिया में बृजभूषण ठाकुर, राजेश साहू, आनंद झा, यू.के. नेताम, जिला खेल अधिकारी प्रवीण चंद्राकर, किशुन नेताम, रेफरी रमीज खान, वत्सल गुप्ता, होरी साहू, श्रुति गोदियाल, विनय दीवान, रजनी भाया, नलिनी सौन, कुंवर नारायण गभेल, अनिरुद्ध निर्मलकर, मनीष बंजारे, सेमवुल, पीयूष तथा हीरेंद्र साहू सहित चयन समिति एवं खेल शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ट्रायल को सफल बनाने में सूरज महाड़ीक, देवेंद्र वंजारी, नंदकुमार रात्रे, निलेश देवांगन, खुमेश साहू, दानवीर साहू, देवेंद्र पांडे, महेंद्र राजपूत, महेंद्र यादव, एस. नारायण, जीतू सेन, डोमेश्वर ध्रुव, पंकज साहू तथा गोप कुमार, वत्सल गुप्ता (मैनपुर) सहित अन्य खेल अधिकारियों एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। चयन समिति ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार कर नियमानुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















