(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गरियाबंद जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच गरियाबंद मुख्यालय से लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घुटकू नवापारा के टोरटोरी नाले में बाढ़ के कारण एक डिलीवरी पेसेंट करीब दो घंटे तक फंसी रही। प्रसूता को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन नाले में तेज बहाव और जलभराव के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका।

स्थिति गंभीर होने पर गाड़ी में ही प्रसव कराया गया, जो सफल रहा। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रसूता भेजरडीही गांव की निवासी बताई गई है।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बाढ़ का पानी कम होने का इंतजार करते रहे। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टोरटोरी नाले पर रपटा (पुलिया/क्रॉसिंग) निर्माण की मांग वे वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि हर बारिश में यह नाला लोगों के लिए जानलेवा साबित होता है और गर्भवती महिलाओं, मरीजों, छात्रों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की आपात स्थिति से बचने के लिए टोरटोरी नाले पर जल्द से जल्द रपटा या पुल का निर्माण कराया जाए।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















