(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी में हुआ जिस कार्यक्रम को देखने के लिए हाई स्कूल नहरगांव के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत एवं संजय शुक्ला प्राचार्य हाई स्कूल नहरगांव सहित शालेय परिवार के शिक्षक, शिक्षिका एवं स्कूली बच्चों ने लाइव कार्यक्रम देखा गया।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों को परीक्षा की तैयारी और उसमें कैसे सफलता प्राप्त करेंगे इस विषय में चर्चा किया तथा देशभर के कई राज्यों के शिक्षक, शिक्षिका और अध्ययनरत बच्चों के सवालों का जवाब दिया गया और उनके जिज्ञासाओं को शांत किया और दिव्यांग बच्चों के साथ में चर्चा किया परीक्षा की तैयारी के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक, बौद्धिक शिक्षा के महत्व के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया इस इस कार्यक्रम में संजय शुक्ला प्राचार्य, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सदस्य श्रीराम ध्रुव,यादराम दीवान व्याख्याता शिक्षक प्रिया प्रधान, बालगोविंद कोसरिया तुलसीराम आडिल,चंद्रशेखर साहू लैब टेक्नीशियन मंजू डहरिया अनामिका मैम,महेंद्र सिन्हा सहित सभी स्कूली बच्चे शामिल रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















