संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा
धनपुरी। सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,जिसमें आज के कार्यक्रम की अध्यक्ष एवम् मुख्य अतिथि के रूप में धनपुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर छावड़ा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीता जायसवाल जी, मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सुनैना सिंह सैयाम जी , नगरपालिका परिषद धनपुरी की सभापति अंशिका विश्वकर्मा जी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी की एनम श्रीमती दुर्गा केवट जी साथ ही सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की जिला संयोजिका श्रीमती सरिता शर्मा जी उपस्थिति रही। वीणावादनी ज्ञान की देवी भावगती मां सरस्वती के समझ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय आचार्या एवम् सप्तशक्ति कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अंकिता पाण्डे जी द्वारा सप्त शक्ति कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण जानकारी दी गई । उसके पश्चात मुख्य वक्ता उद्बोधन के क्रम में श्री मती सुनैना सिंह सैयाम जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, अंशिका विश्वकर्मा जी द्वारा कुटुम्ब प्रबोधन एवम् श्री मती दुर्गा केवट जी के द्वारा भारत में महिलाओं के योगदान जैसे विषयों में सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में लगभग 200 मातृशक्तियों की सहभागिता हुई कार्यक्रम मे सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सभी मातृ शक्तियों द्वारा सहभागिता लेकर उनके उत्तर दिये गए।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती रविन्द्र कौर छाबड़ा जी द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण/सिंगल यूज पॉलीथिन के विषय मे अपने विचार प्रस्तुत कर , देश की उन्नति मे महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। सफल मंच संचालन विद्यालय की आचार्य श्रीमती प्रियंका सिंह जी के द्वारा किया गया, प्राचार्य श्रीमती दिव्या विश्वकर्मा जी द्वारा आए हुए समस्त अथिति गण एवम् मातृ शक्तियों का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम मे विद्यालय की पूर्व क्षात्र जो वर्तमान मे बड़े पद पर आसीन होकर विद्यालय को गौरांवित् किये हैं उन्हे व उनकी माता का मंच से सम्मानित किया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







