रिपोर्टर…सखाराम यादव/देवभोग
(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग । आम तौर पर आबकारी विभाग सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस 2 से 3 हज़ार के बीच उपलब्ध होता रहा था लेकिन इस बार आबकारी जिला डी ओ का हवाला देकर उक्त ड्रेस के लिए हज़ार की माँग कर रहे हैं जिसे लेकर सिक्योरिटी गार्ड में नाराज़गी देखने को रहा है क्योंकि ज़्यादा हज़ार पूरे एक महीना का सैलरी होता है ऐसे में एक महीना में किए 240 घंटे मेहनताना किस तरह एक मुश्त दिया जा सकता है हालांकि अपनी नौकरी बचाने के लिए अब तक कोई सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारी सामने नही आ रहा है क्योंकि वसूलीकर्ताओ द्वारा है स्पष्ट कहा जा रहा है किसी दुवरा कहीं शिकवा शिकायत करने पर अपनी अपनी नौकरी से हाथ धोने का धमकी दिया जा रहा है यही वजह है डर के चलते सिक्योरिटी गार्ड 2 हज़ार कि ड्रेस को 11 हज़ार में लेने को मजबूर नज़र आ रहे है आपको बता दे कि देवभोग ब्लॉक में आबकारी विभाग अंतर्गत क़रीब 36 सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत हैं जिनसे 2 हज़ार की ड्रेस को 11 हज़ार रुपए की माँग किया जा रहा है जबकि पिछले साल 5 हज़ार में सिक्योरिटी गार्ड ड्रेस दिया में लिया लेकिन इस बार इस ड्रेस के नाम पर सिक्योरिटी सुरक्षा कर्मियों के बीच ज़ोरदार लूट मचाया जा रहा है।
आर संगीता से शिकायत पत्राचार
जिस तरह पूरे महीना का मेहनताना को ड्रेस देने के नाम पर पैसे ऐठने के लिए दबाव बनाया जा रहा है उसकी खुलकर शिकायत करने से सिक्योरिटी गार्ड पीछे हैं लेकिन गोपनीय तरीके से आबकारी विभाग सचिव आर संगीता को पत्राचार के माध्यम से शिकायत न्याय दिलाने की मांग किया जाएगा ताकि महीना का कमाई देना न पड़े

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















