Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
शंकर लहरे सरायपाली ( संवाद एक्सप्रेस ) छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष नवम्बर 2025 दिनांक 29/ 11/ 2025 दिन- शनिवार, समय 8:30 से 11:45 को केंद्र क्रमांक 0604 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में संचालित था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। साथ में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा सरायपाली देवानंद नायक भी मौजूद थे। इस दौरान कक्षा 12वीं का अंग्रेजी पर्चा चल रहा था। केंद्राध्यक्ष सी.एल.पुहूप, सहायक केंद्राध्यक्ष हायर सेकेंडरी आर.एस.पटेल, सहायक केंद्राध्यक्ष हाई स्कूल डी.सी. प्रधान,पर्यवेक्षक प्रफुल्ल कुमार ग्वाल,लिपिक सहायक ग्रेड 3 कुलदीप सतपथी के निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण…
शंकर लहरे ( संवाद एक्सप्रेस )सरायपाली । राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सड़क सुरक्षा और जन-कल्याण के उद्देश्य से छुईपाली टोल प्लाजा पर एक निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह पहल BSCPL औरंग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के संयुक्त तत्वावधान में की गई। इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवश्यक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना था। उत्तम दृष्टि सड़क सुरक्षा की पहली शर्त है। इसलिए, शिविर में न केवल आँखों की गहन जाँच की गई, बल्कि जिन लोगों में दृष्टि दोष…
संवाद एक्सप्रेस।शंकर लहरें बागबाहरा । बागबाहरा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल कसेकेरा के संयुक्त तत्वाधान में अंधविश्वास और चमत्कार बनाम वैज्ञानिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र गड़बेडा के युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर अपनी टीम के साथ हैरतअंगेज वैज्ञानिक चमत्कार विज्ञान के नवीनतम मॉडल से बच्चों को प्रैक्टिकल रूप से अवगत कराया ।वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा निरंतर अंधविश्वास को लोगो के मन से दूर करने के उद्देश्य से बैगा और पाखंडी बाबाओं के द्वारा किए जाने वाले चमत्कारो का…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी रूप सिंह मंडावी के गरियाबंद आगमन पर आज सर्व आदिवासी समाज, विभिन्न समाज प्रमुखों और सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट कर कई अहम मुद्दों पर अपनी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी क्रीड़ा परिसर में वर्तमान 100 सीटों को बढ़ाकर 150 सीट करने की मांग को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही ग्राम गरियाबंद के 165/ख और 170/ख भूमि विवाद के त्वरित समाधान, वन अधिकार पट्टा वितरण में तेजी लाने तथा आदिवासी समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी और ठोस कार्रवाई की…
संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा धनपुरी/बुढ़ार (शहडोल)। निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन धनपुरी-बुढ़ार के दो युवा समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने जीवन का पहला रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की जान बचाई। संगठन से जुड़े कमल कोल और राज बर्मन दोनों का रक्त समूह O पॉजिटिव है, और दोनों ने पूरी निष्ठा के साथ यह पुण्य कार्य किया। 18 प्लस होते ही पहला रक्तदान—कमल कोल बने असली रक्तवीर कमल कोल, जो संगठन में पिछले चार वर्षों से सक्रिय रूप से सामाजिक सेवा कर रहे हैं, हमेशा से रक्तदान करने को उत्सुक थे। 18 वर्ष पूरे होने के बाद…
गरियाबंद। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशन में जनपद पंचायत गरियाबंद में संविधान दिवस का आयोजन गरिमामय ढंग से किया गया। “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के पालन की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू उपस्थित रहे। सभापति गणेश ध्रुव एवं जनपद सदस्य प्रगति देवांगन ने भी संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. नागेश, अतिरिक्त सीईओ राकेश ठाकुर, दयानंद सोम,…
सरायपाली। बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज कुल कार्यकारिणी रायपुर संभाग के युवा प्रकोष्ठ सरायपाली के द्वारा 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर सहरानीय पहल किया गया, बता दें जिस तरह कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हर व्यक्ति चाहता है कि ठंड से राहत मिलें। जो लोग घर में रहते हैं तरह-तरह ठंड से राहत पाने के लिए उपाय कर लेते हैं, जैसे कि अलाव का सहारा, रजाई, स्वेटर, कम्बल का सहारा लें ही लेते हैं जिनका स्वास्थ्य खराब है और अस्पताल में भर्ती तो वह लोगों को घर जैसें ठंड से राहत पाने का सुविधा तो नहीं मिल…
भिलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के बूथ क्रमांक 117 में कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) रूपेश कुमार पर 25 नवंबर 2025 को शराब के नशे में आरोपित जावेद हुसैन ने अनायास हमला कर दिया। यह हमला निर्वाचन कार्य जैसे राष्ट्रीय महत्व के शासकीय दायित्व में बाधा माना गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने घायल बीएलओ को तत्काल सुपेला अस्पताल में…
संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा शहडोल। नई दिल्ली मे सिकल सेल एनीमिया के उपचार में एक नई आशा की किरण जगाते हुए, CSIR-इंस्टिट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (CSIR-IGIB) ने NASCO (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सिकल सेल ऑर्गनाइजेशन्स) की टीम के लिए एक विशेष ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला 15 नवंबर, 2025 को CSIR-IGIB के दिल्ली कैंपस में आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और ज़िलों से आए ‘सिकल सेल योद्धाओं’ और उनके प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञान और विज्ञान का अनूठा संगम इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के उपचार में जीन थेरेपी…
सरायपाली। स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक ने किया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई और बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा एवं सर्वोच्च लोकतांत्रिक दस्तावेज है, जिसे संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित किया था, तथा 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया। इसी क्रम में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में “जनता का, जनता के लिए…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
