Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

गरियाबंद। जिले के राजिम त्रिवेणी संगम एनीकेट पर रविवार को एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज पानी के बहाव के बीच खतरनाक स्टंट कर डाला। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद त्रिवेणी संगम का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके बावजूद युवक एनीकेट के ऊपर खड़े होकर वीडियो शूट करता दिखाई दिया। उफनती नदी के बीच रील बनाने का खतरा नदी के तेज बहाव के बीच खड़े होकर रील बनाने की इस हरकत ने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट कभी भी जानलेवा…

Read More

गरियाबंद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद अध्यक्ष मोहम्मद हाफिज खान के नेतृत्व में पिपरछेड़ी मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय दीपक बैज के निर्देशानुसार पीपरछेड़ी हाट बाजार में “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग से यह मांग करना है कि मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए। साथ ही हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियों को तस्वीरों सहित प्रकाशित करने, गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली लागू करने तथा अंतिम समय पर…

Read More

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। जिलेभर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित हुए तथा प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बड़े ध्यान और उत्साह से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश को जोड़ने और जनमानस को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी समाज के हर वर्ग की बातों को सामने लाते हैं और उनके कार्यों से…

Read More

गरियाबंद- सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा में पुतलीकला की भूमिका पर एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से नावाचारी शिक्षक श्री टिकेश्वर महिलांगे ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यशाला में देशभर से शिक्षकों, कलाकारों एवं शिक्षा विशेषज्ञों की भागीदारी हुई। यह कार्यशाला 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2025 तक संचालित रही | इस कार्यशाला में सीसीआरटी के विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा वार्ली आर्ट, मॅडला आर्ट, कागज़ क्राप्ट कठपुतली निर्माण व संचालन तकनीक तथा शिक्षण प्रक्रिया में इसके प्रयोग पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान…

Read More

गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायतों में संचालित आदि कर्मयोगी अभियान की जमीनी हकीकत जानने शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अभियान प्रभारी पी.एम. खदाने (डिस्ट्रिक्ट प्रभारी आदि कर्मयोगी, गरियाबंद) एवं अनुपम दुबे (वरिष्ठ कार्यक्रम सहयोगी, ट्राईफेड) के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मजरकट्टा, कोदोबतर, कस, कोचवाय एवं नागबुड़ा का भ्रमण किया गया। इस मौके पर गरियाबंद ब्लॉक सीईओ के.एस. नागेश सहित अन्य जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर भगवान सिंह उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के मार्गदर्शन में अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। निरीक्षण…

Read More

देवभोग।भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गरियाबंद के कलेक्टर एवं अध्यक्ष बी.एस. उइके के मार्गदर्शन तथा सीएमएचओ एवं सचिव डॉ. यू.एस. नवरत्न और राज्य प्रतिनिधि रोमन लाल साहू के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय गोहरापदर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवभोग बीएमओ ने दी प्राथमिक उपचार की जानकारी इस अवसर पर डॉ. प्रकाश साहू (बीएमओ देवभोग एवं रेडक्रॉस मास्टर ट्रेनर) ने छात्रों एवं स्टाफ को प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस प्राथमिक उपचार आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने हेतु प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करता है। जलने पर ठंडे पानी से सिकाई…

Read More

गरियाबंद। भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत जिले के छात्र-छात्राओं व दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके लिए शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर गरियाबंद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) जबलपुर के सहयोग से यह शिविर आयोजित होगा। इसमें पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक सामग्री निःशुल्क दी जाएगी। 📅 शिविर की तिथि व स्थान: जनपद पंचायत गरियाबंद – आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल परिसर गरियाबंद, दिनांक 28 सितम्बर 2025 (रविवार), प्रातः 11:00 बजे 60…

Read More

स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, 4 साल की बच्ची की मौत, 3 गंभीर घायल धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। डीआरडी यात्री बस (क्रमांक CG 04 E 2872) धमतरी से नगरी जा रही थी, तभी खड़ादाह गांव के पास स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में सामने की सीट पर बैठे टीकाराम साहू (58) व उनकी पत्नी कुमारी साहू (54) निवासी बेलौदी, कलेसिया निषाद (65) निवासी बासनवाही और उसकी 4 साल की नातिन रागिनी निषाद गंभीर रूप से…

Read More

235 प्रतिभागी भैया-बहनों और 18 संरक्षक आचार्यों की उपस्थिति गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले की टीमों ने दिखाया जोश गरियाबंद। सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर, छत्तीसगढ़ की योजना अनुसार तीन दिवसीय विभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ 26 सितंबर 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में हुआ। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के 235 भैया-बहन खिलाड़ी तथा 18 संरक्षक आचार्य/दीदी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रघुवंश चंद्राकर जी (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गरियाबंद) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपेंद्र कुमार साहू (जिला प्रतिनिधि गरियाबंद), प्रेमलाल…

Read More

छुरा। पत्रकार उमेश राजपूत हत्याकांड मामले में एक बार फिर नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि 23 जनवरी 2011 को छुरा नगर के पत्रकार उमेश राजपूत की उनके ही निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश सहित मीडिया जगत को हिलाकर रख दिया था। मूल निवासी ग्राम हीराबतर उमेश राजपूत मूलतः छुरा नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हीराबतर के रहने वाले थे। उनका जन्म और बचपन यहीं बीता, और प्राथमिक शिक्षा भी इसी गांव में पूरी हुई। पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने के…

Read More