Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में स्थित एक भूमि विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भूमि स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच कथित अवैध निर्माण और प्रशासनिक उदासीनता के आरोपों ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालयीन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-1 निवासी सुनिधि गुप्ते ने आरोप लगाया है कि खसरा क्रमांक 55/1, रकबा 16.40 स्थित भूमि, जिस…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों के डम्प को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित नक्सली हिंसा की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में हथियार…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे 130C पर ग्राम जोबा के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरकू राम चनाप (लगभग 60 वर्ष) निवासी ग्राम जोबा के रूप में हुई…
गरियाबंद। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मरोदा स्थित में देखने को मिला। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। प्रदेश के प्रमुख शिवधामों में शामिल यह मंदिर महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं का केंद्र बन जाता है। इस वर्ष भी दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं, जहां…
जिला ब्यूरो चीफ शहडोल विजय कुमार विश्वकर्मा इलाज के नाम पर गुंडागर्दी: मरीज को तड़पता छोड़ भागे डॉक्टर, परिजन बोले- यमराज से कम नहीं स्वास्तिक का स्टाफ डॉक्टर पीयूष सिंह ने आरोपों को बताया निराधार, बोले- ‘सीरियस कंडीशन’ में लाए थे मरीज, जान बचाने के लिए किया त्वरित इलाज (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल/बुढ़ार। शहडोल जिले के बुढ़ार स्थित स्वास्तिक हेल्थ केयर अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। अस्पताल के संचालक डॉ. पीयूष सिंह पर इलाज में घोर लापरवाही और मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रार्थी मनोहर लाल जगवानी ने बुढ़ार थाने में…
(संवाद एक्सप्रेस)बीजापुर (छत्तीसगढ़)। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। केरिपु 196वीं वाहिनी और कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में चलाए गए सघन नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली उपयोग के सामान और जमीन में छिपाकर लगाए गए आईईडी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में माओवादियों की सक्रियता की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान जवानों को दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ खेती और महिला किसानों की आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिल्दा द्वारा संचालित महिला भूमि अधिकार एवं आजीविका परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय जलवायु अनुकूल जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के ग्राम कासरबाय हरदी में आयोजित हुआ, जिसमें गरियाबंद ब्लॉक की लगभग 40 महिला किसानों ने भाग लेकर जैविक खेती की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ शुभारंभ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा 05 फरवरी से 11 फरवरी 2026 को तहसील छुरा अंतर्गत ग्राम खरखरा में 03, पंडरीपानी में 03, रसेरा में 03, मोंगरा में 02, पाटसिवनी में 02, नवापारा में 01, अवैध ईंट भटठा संचालनकर्ता को नोटिस देकर समक्ष जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। ग्राम पथरी में अवैध ईट भट्ठा का संचालन होना नही पाया गया एवं अन्य ग्राम नागिनबाहरा, कोसमी, चरौदा, खुडियाडीह का निरीक्षण किया गया।सभी अवैध उत्खननकर्ताओं पर छत्तीगसढ खनिज (खनन, परिवहन, तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत् एवं वाहनों पर खान एवं खनिज विकास एवं…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। वन्यजीव संरक्षण के लिए संवेदनशील माने जाने वाले उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पी.ओ.आर. क्रमांक 51/09 दिनांक 15 जनवरी 2026 के तहत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन परिक्षेत्र दक्षिण उदंती की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी 2026 को योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जंगली सुअर के शिकार में दो भरमार बंदूकों…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने जिले की ग्राम पंचायतों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पंचायत सचिवों के माह जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा लगातार ग्राम पंचायतों में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, समर्थ पोर्टल, ग्राम संपदा, 15वें वित्त एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही थी। इसके तहत ग्राम पंचायतों का निरीक्षण तथा जनपद पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए जाते रहे…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
