विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)शहडोल । कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सरिता सिंह, वार्ड नं. 07 सैटिन टोला, बुढार ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार ऋण पुस्तिका बनवाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने बाबत् ,उदयनाथ पिता जगत, ग्राम पलगड़ी, थाना दरिमा, जिला सरगुजा (छ.ग.) ने पत्नी कमला मरावी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने बाबत् ,मोहम्मद गुलामुद्दीन, ग्राम हरदी, पो. सामतपुर, तह. सोहागपुर ने रजिस्ट्री के बाद नामांतरण न होने बाबत्, सुलोचना कुशवाहा, ग्राम पिपरिया, वार्ड नं-1, सड़कटोला, तह. सोहागपुर ने BPL सूची में नाम जुड़वाने एवं राशन कार्ड बनवाने बाबत् जनसुनवाई में आवेदन किया। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















