(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
मुंगेली पुलिस द्वारा मोबाइल पैसे लेन देन की बात को लेकर हुये विवाद हत्या के प्रयास करने वालेे आरोपी सोमनाथ साहू को तत्काल हिरासत मे लेकर किया जा रहा कार्यवाही
मुंगेली,थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी राजाराम सारथी पिता स्व. किशन उम्र 43 वर्ष निवासी राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा मुंगेली की सूचना पर पड़ाव चौक मुंगेली में ठेला लगाकर फल्ली बेचने का कार्य करता है उसका पुत्र राहुल सारथी भी दुकान में सहयोग करता है कि दिनांक 18.04.2026 को शाम लगभग 6.00 बजे राहुल दुकान में था रात्रि करीब 8.00 बजे मोहल्ले के आलोक सारथी द्वारा सूचना दी गई कि राहुल को सोमनाथ साहू द्वारा लोहे के चापड़ से सिर एवं गले में प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 138/26 धारा 109(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी थाना सिटी कोतवाली प्र.आर.मनोज ठाकुर,आर.गिरीराज सिंह, योगेश यादव,विकास ठाकुर,योगेश यादव,अजय चन्द्राकर की अहम भूमिका रही।

















